Project Cheetah: टाइगर देखना है तो पहुंचिए इस राज्य में, भारत में चीतों की संख्या हुई 53
Bharat Me Sabse jyada cheetah kahan hai:भारत में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र से एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। प्रोजेक्ट चीताके तहत देश में चीतों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। यह उपलब्धि न केवल वन्यजीव संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत के वाइल्डलाइफ टूरिज्म को भी नई पहचान दे रही है। हाल ही में कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म दिया, जिसके बाद देश में चीतों की संख्या 53 तक पहुंच गई। इन चीतों को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। अगर आप जंगल सफारी, टाइगर ट्रैकिंग और दुर्लभ वन्यजीवों को करीब से देखने के शौकीन हैं, तो मध्य प्रदेश आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह बन सकता है। इसे यूं ही "टाइगर स्टेट ऑफ इंडिया" नहीं कहा जाता। यहां देश में सबसे अधिक बाघ पाए जाते हैं और अब चीते भी इसकी पहचान का हिस्सा बन चुके हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 16:59 IST
Project Cheetah: टाइगर देखना है तो पहुंचिए इस राज्य में, भारत में चीतों की संख्या हुई 53 #Travel #National #ProjectCheetah #KunoNationalPark #TigerSafari #MadhyaPradesh #SubahSamachar
