Betul News : बैतूल के इस गांव में भीषण आग से भारी नुकसान, कई परिवार हुए बेघर; वीडियो में देखें खौफनाक मंजर

बैतूल के भीमपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिंगढाना में बीती रात अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग ने तेजी से फैलकर आदिवासी कोरकू समुदाय के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मकानों के साथ-साथ घरों में रखा जरूरी सामान भी जलकर नष्ट हो गया, जिससे प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घरेलू सामग्री और अनाज हुआ खाक जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई परिवार अपने घरों से आवश्यक सामान भी सुरक्षित नहीं निकाल सके। आग में अनाज, कपड़े, बिस्तर, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गए। घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने आवास और दैनिक जरूरतों की चुनौती खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने मिलकर पाया आग पर काबू घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। प्रशासन और संबंधित विभागों को भी तत्काल सूचना दी गई। ग्रामीणों के सहयोग और प्रयासों से आग पर नियंत्रण तो पा लिया गया, लेकिन तब तक कई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे। ये भी पढ़ें-Ujjain News: अधिकमास में बाबा श्री महाकाल ने दिया हरि में हर का संदेश, वैष्णव तिलक लगाकर रमाई भस्म नुकसान का आकलन जारी प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। राहत और मुआवजे की मांग ग्रामवासियों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत सामग्री, खाद्यान्न और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आग से प्रभावित परिवारों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जानी चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 23:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Betul News : बैतूल के इस गांव में भीषण आग से भारी नुकसान, कई परिवार हुए बेघर; वीडियो में देखें खौफनाक मंजर #CityStates #Betul #MadhyaPradesh #BetulNews #FireIncident #MpNews #SubahSamachar