BFUHS MO Vacancy: MBBS की डिग्री है? 630 मेडिकल ऑफिसर पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि, तुरंत करें आवेदन

BFUHS Medical Officer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे एमबीबीएस (MBBS) पास अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS), फरीदकोट की ओर से मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के 630 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन करने का आज, 5 अगस्त 2026 अंतिम दिन है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना देरी किए अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। यह भर्ती पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत की जा रही है। भर्ती अभियान के जरिए 540 नए पदों और 90 बैकलॉग पदों सहित कुल 630 रिक्तियां भरी जाएंगी। विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं और महिलाओं के लिए भी नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान रखा गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 19:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




BFUHS MO Vacancy: MBBS की डिग्री है? 630 मेडिकल ऑफिसर पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि, तुरंत करें आवेदन #GovernmentJobs #National #Bfuhs #SubahSamachar