भदोही: प्रेमी से बात करने पर नाराज दो भाइयों ने बहन की गला दबाकर की हत्या, आत्महत्या की रची कहानी
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जखांव गांव में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, युवती की हत्या उसके ही दो भाइयों ने गला दबाकर की थी। दोनों भाई उसके एक युवक से बातचीत करने से नाराज थे। हत्या के बाद उन्होंने परिजनों को युवती के फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने की बात बताई थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से दम घुटने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस पूछताछ में दोनों भाइयों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इनमें एक आरोपी 18 वर्ष का है, जबकि दूसरा 16 वर्ष का नाबालिग है। शाम को घर लौटे पिता तो मिली बेटी की लाश जखांव गांव निवासी तेरस बिंद गोलगप्पे की दुकान लगाते हैं। उनके परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। बीते बुधवार को वह रोज की तरह दुकान लगाने गए थे। शाम करीब सात बजे घर लौटे तो मकान का शटर बंद मिला। उन्होंने बेटी खुशबू को कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने शटर उठाया और अंदर पहुंचे। वहां बेटी खुशबू मृत अवस्था में पड़ी थी। घटना के समय खुशबू घर में अकेली थी। उसकी मां सब्जी बेचने बाजार गई थीं, जबकि दोनों भाई भी घर से बाहर थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 18:57 IST
भदोही: प्रेमी से बात करने पर नाराज दो भाइयों ने बहन की गला दबाकर की हत्या, आत्महत्या की रची कहानी #CityStates #Bhadohi #MurderCase #Gopiganj #Murder #Post-mortemReport #Suspicious #Death #SubahSamachar
