Pauri News: करवा चौथ पर भद्रा, मगर शाम की पूजा पर नहीं पड़ेगा असर

श्रीनगर। करवा चौथ पर भद्राकाल को लेकर सुहागिन महिलाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। महिलाओं का कहना है कि भद्राकाल के शुरू होने और समाप्त होने के समय को लेकर अलग-अलग जानकारियां मिल रही हैं। ऐसे में उन्हें पूजा और खरीदारी के शुभ मुहूर्त को लेकर चिंता है। वहीं श्रीनगर के कमलेश्वर के आचार्य आनंद प्रकाश नौटियाल के अनुसार 29 अक्तूबर को सुबह 6 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक भद्राकाल रहेगा। इसकी अवधि कम होने के कारण शाम की पूजा पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। करवा चौथ की पूजा का समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक है। वहीं चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 17 मिनट बताया गया है। संवाद---------धनतेरस के लिए सजने लगे बाजारश्रीनगर। धनतेरस को लेकर शहर के बाजार अभी से सजने लगे हैं। गोला बाजार, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग और गणेश बाजार में दुकानदारों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल की दुकानों में ग्राहकों को कई ऑफर दिए जा रहे हैं। बर्तन व्यापारी सुजीत अग्रवाल, दीपक, सुनील गुनसोला और रितिक पंवार ने बताया कि इस बार कांसे, तांबे, पीतल और स्टील के बर्तनों की कई नई वैरायटी उपलब्ध हैं। धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी आशीष सडाना और नमन ने बताया कि फ्रिज, एलईडी, एसी, ओवन और वॉशिंग मशीन पर कंपनियों की ओर से आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। वहीं कंप्यूटर विक्रेता सत्यम अग्रवाल, मोबाइल विक्रेता गणेश जोशी, धर्म सिंह ने बताया कि विभिन्न कंपनियां मोबाइल और अन्य सामान पर विशेष स्कीम दे रही हैं। उम्मीद है कि धनतेरस पर कारोबार को गति मिलेगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 16:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: करवा चौथ पर भद्रा, मगर शाम की पूजा पर नहीं पड़ेगा असर #'Bhadra'OccursOnKarwaChauth #ButItWillNotAffectTheEveningWorship. #SubahSamachar