भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को मिले शहीद का दर्जा : प्रियांशु

सरूरपुर। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की स्मृति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से करनावल निवासी प्रियांशु डागर ने अनूठी कांवड़ यात्रा की। रुड़की स्थित क्वांटम यूनिवर्सिटी में एमसी के छात्र प्रियांशु डागर पुत्र राहुल सिंह हरिद्वार से गंगाजल लेकर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के नाम से कांवड़ यात्रा करते हुए पुरा महादेव के परशुराम मंदिर के लिए निकले हैं। यात्रा के दौरान मंगलवार को वह करनावल पहुंचे। कस्बे में पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद का दर्जा देने की दिशा में पहल की जाए। साथ ही उनके नाम पर देश के गांवों और नगरों में मार्ग बनाए जाएं, जिससे आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को याद रख सकें। उन्होंने लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा परिसरों में तीनों शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित किए जाने की भी मांग की। प्रियांशु ने कहा कि कांवड़ यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है। बल्कि देश के महान क्रांतिकारियों के बलिदान और विचारों को लोगों तक पहुंचाना भी है। हरिद्वार से शुरू हुई उनकी यात्रा पुरा महादेव के परशुराम मंदिर पहुंचकर पूरी होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 20:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को मिले शहीद का दर्जा : प्रियांशु #BhagatSingh #Rajguru #AndSukhdevShouldBeAccordedTheStatusOfMartyrs:Priyanshu #SubahSamachar