मालवा से भगवंत मान का मास्टरस्ट्रोक! 'मावां-धीयां सत्कार योजना' से 2027 की चुनावी बिसात
पंजाब की सत्ता का रास्ता मालवा के रणक्षेत्र से होकर गुजरता है और मुख्यमंत्री भगवंत मान इस अटल सियासी सच से पूरी तरह वाकिफ हैं। यही कारण है कि चौतरफा राजनीतिक संकटों से घिरी अपनी सरकार को सुरक्षित निकालने और 2027 की चुनावी बिसात बिछाने के लिए उन्होंने 'मालवा' से अपना फाइनल 'मास्टरस्ट्रोक' खेला है। महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये की सीधी वित्तीय मदद देने वाली मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना की शुरुआत कर सीएम मान ने एक तीर से कई सियासी निशाने साधे हैं। आम आदमी पार्टी के इस मजबूत किले से शुरू हुई यह योजना महज एक घोषणा नहीं, बल्कि विपक्ष की घेराबंदी को ध्वस्त करने की अचूक सियासी चाल मानी जा रही है। सबसे खास बात यह है कि संकट के इस दौर में सीएम मान इन तमाम चुनौतियों का सामना खुद ही कर रहे हैं और वर्तमान दौर में भी अपनी चिरपरिचित कॉमेडी का तड़का लगाकर विरोधियों पर तीखे राजनीतिक कटाक्ष कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 16:31 IST
मालवा से भगवंत मान का मास्टरस्ट्रोक! 'मावां-धीयां सत्कार योजना' से 2027 की चुनावी बिसात #CityStates #Chandigarh-punjab #मालवासेभगवंतमानकामास्टरस्ट्रोक! #'मावां-धीयांसत्कारयोजना'से2027कीचुनावीबिसात #Aap #Malwa #Mavan-dhiyanSatkarYojna #Chandigarh-punjabNewsInHindi #LatestChandigarh-punjabNewsInHindi #Chandigarh-punjabHindiSamachar #SubahSamachar
