मान का विवादित वीडियो: गुमनाम लैब में बनवाई गई वायरल Video की फर्जी रिपोर्ट, 15 जून को हुआ व्हाट्सएप पर संपर्क
पंजाब के सीएम की कथित विवादित वायरल वीडियो को एडिटिड बताने के लिए 2 फर्जी रिपोर्ट बनवाई गई थी। दोनों रिपोर्ट दिल्ली व हरियाणा सरकार के कार्यालयों में कांट्रेक्ट पर भर्ती अंकित व अरुण ने बनाई थी। मामले में ये भी पता चला है कि साइबर यान और सिफर सेंटिनल लैब के नाम पर ये दोनों रिपोर्ट बनाई गई हैं। हैरत की बात यह है कि दोनों ही लैब का जमीन पर कोई अस्तित्व पुलिस की जांच में नहीं होना बताया गया है। शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि अरुण ने जिस साइबर यान लैब के नाम पर फर्जी रिपोर्ट बनाई, वह इसका कर्मचारी ही नहीं है। साथ ही अंकित ने जिस सिफर सेंटिनल लैब के नाम पर रिपोर्ट बनाई, ये उसमें कर्मचारी नहीं है और यह लैब भी किसी सरकारी विभाग से रजिस्टर्ड नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 16:11 IST
मान का विवादित वीडियो: गुमनाम लैब में बनवाई गई वायरल Video की फर्जी रिपोर्ट, 15 जून को हुआ व्हाट्सएप पर संपर्क #CityStates #Gurugram #Haryana #BhagwantMannViralVideo #SubahSamachar
