प्रयागराज : भीम आर्मी मस्जिदों पर कार्रवाई के खिलाफ जाएगी हाईकोर्ट, मनजीत नौटियाल पहुंचे प्रयागराज
भीम आर्मी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल रविवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने यूपी में मस्जिदों को तोड़ने के मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही। भीम आर्मी इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेगी। नौटियाल ने रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास स्थित डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि वे उन लोगों की आवाज उठाने के लिए हाईकोर्ट आए हैं, जिनकी मस्जिदें तोड़ी गई हैं। नौटियाल ने सहारनपुर में सैकड़ों साल पुरानी मस्जिद तोड़े जाने का उदाहरण दिया। वहीं, उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी बातचीत की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, धर्मेंद्र भास्कर, प्रदेश महासचिव सुभाष गौतम व प्रदेश सचिव फातिमा जहरा रहीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 19, 2026, 15:42 IST
प्रयागराज : भीम आर्मी मस्जिदों पर कार्रवाई के खिलाफ जाएगी हाईकोर्ट, मनजीत नौटियाल पहुंचे प्रयागराज #CityStates #Prayagraj #ManjeetSinghNautiyal #ManjitSinghNotiyal #AllahabadHighCourt #HighCourtAllahabad #SubahSamachar
