भोजपुरी अभिनेत्री ने खेसारी लाल यादव पर लगाया AI से बनी आपत्तिजनक तस्वीरें फैलाने का आरोप; दर्ज कराई एफआईआर
भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने खेसारी पर अपनी फेक तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनकी और उनकी 11 साल की बेटी की आपत्तिजनक AI-जनरेटेड तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन फैलाए जा रहे हैं। धमकी देने का लगाया आरोप समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए, अंजना सिंह ने भोजपुरी सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव की टीम से जुड़े लोगों पर यह कंटेंट फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। अंजना ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों से मेरी और मेरी 11 साल की बेटी की आपत्तिजनक AI-जनरेटेड तस्वीरें और वीडियो फैलाए जा रहे हैं। अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं'।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 24, 2026, 14:39 IST
भोजपुरी अभिनेत्री ने खेसारी लाल यादव पर लगाया AI से बनी आपत्तिजनक तस्वीरें फैलाने का आरोप; दर्ज कराई एफआईआर #Bhojpuri #National #BhojpuriActressAnjanaSingh #AnjanaSinghFilesFir #SubahSamachar
