Bhopal Crime: रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश की गर्भवती बहू ने लगाई फांसी, भाई ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप

राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश की गर्भवती नवविवाहिता बहू द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने बहन की मौत को संदिग्ध परिस्थितियों में बताते हुए ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न व सुनियोजित दबाव का शिकार बनाने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। कटारा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा मूलतः नोएडा की रहने वाली थीं। करीब एक साल पहले उन्होंने भोपाल में रहने वाली रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश के बेटे सामर्थ सिंह के साथ विवाह किया था। सामर्थ सिंह अधिवक्ता हैं। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात ससुराल वालों ने थाना पुलिस और मायके वालों को फोन कर ट्विशा के आत्महत्या की सूचना दी थी। भाई का आरोप-आठ दिन से प्रताड़ित कर रहे थे बहन को मृतका ट्विशा शर्मा के भाई मेजर हर्षित ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि मेरी बहन को उसका पति पिछले आठ दिन से लगातार प्रताड़ित कर रहा था। मेरी बहन को छोटी-छोटी बात पर अपमानित किया जा रहा था। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात ट्विशा शर्मा ने फोन पर भी हर्षित से कहा था कि पति आठ दिन से परेशान कर रहा है। ट्विशा ने भाई से कहा था कि वह गर्भवती है और ऐसी प्रताड़ना नहीं सह पा रही। उसने मायके नोएडा वापस लौटने की इच्छा जताई थी। हर्षित ने कहा कि उसने नोएडा आने के लिए रिजर्वेशन भी करा लिया था, लेकिन आने से पहले उसकी मौत की सूचना आ गई। ये भी पढ़ें-लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये, सीएम मोहन बोले-नरसिंहपुर को किसी की नजर न लगे घर से सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच कर रही पुलिस कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि मायके पक्ष ने शादी के बाद पहले तो अच्छे से रखा। लेकिन जब ट्विशा ने नौकरी छोड़ दी, तब से उसके साथ मारपीट की जा रही थी। बच्चे पैदा करने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि मृतका के पास से और उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। घटना के समय पति और सास दोनों घर में थे। ससुराल वाले ही ट्विशा को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने पर पुलिस को देर रात सूचना दी गई थी। शरीर पर चोट के निशान मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि ट्विशा के शव को देखने पर उसके हाथ और कान के पास चोट के निशान दिखे हैं। हर्षित ने कहा कि मेरी बहन को नाकारा कहा जाता था। ट्विशा पर बच्चे पैदा करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था। मार्च में अनचाहा गर्भ ठहर गया। वह कॅरियर सेट होने के बाद बच्चे पैदा करने की बात करती तो उस पर बच्चे पैदा करने के लिए दबाव बनाया जाता था। थाना प्रभारी दुबे ने कहा कि मायके वालों के आरोपों के साथ सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इनका कहना है पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी करवाई गई है। परिजन प्रकरण दर्ज कराने पर अड़े हैं। मृतका का मोबाइल व लैपटॉप जब्त किया गया है। वह एफआईआर दर्ज होने के बाद ही बयान दर्ज कराने की बात कह रहे हैं। मामला नवविवाहिता का होने के कारण आगे की जांच एसीपी स्तर के अधिकारी जांच करेंगे। -सुनील कुमार दुबे, थाना प्रभारी, कटारा हिल्स, भोपाल

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 18:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bhopal Crime: रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश की गर्भवती बहू ने लगाई फांसी, भाई ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप #CityStates #MadhyaPradesh #Bhopal #SubahSamachar