Bhopal News: राजधानी में 11वीं की छात्रा के साथ कार में दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाकर धर्म बदलने का बनाया दबाव

राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा के साथ कार के अंदर दरिंदगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी औसाफ अली खान ने पीड़िता की सहेली से मिलने स्कूल जाता था। वहीं से सहेली के जरिए किशोरी से दोस्ती कर दरिंदगी की। इतना ही नहीं आरोपी ने दरिंदगी का अश्लील वीडियो भी बना लिया था और उसी वीडियो को दिखाकर ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो दोस्तों को दिखा दिया। आरोप है कि दरिंदे ने नमाज पढ़ने और धर्म परिवर्तन के लिए भी पीड़िता पर दबाव बनाया। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फिलहाल किसी अन्य की संलिप्तता सामने नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जांच के लिए जब्त किया है। कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने बताया कि औसाफ की पहचान पिछले साल जुलाई में पीड़िता के साथ सहेली के जरिए हुई थी। इसके बाद वह पीड़िता को घुमाने के लिए बुलाया और खानूगांव के सुनसान इलाले में लेजाकर कार सड़क किनारे लगाई और अंधेरे में कार के अंदर ही पीड़िता के साथ दरिंदगी की थी। पीड़िता ने जब विरोध किया तो शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसे चुप करा दिया। ये भी पढ़ें-इंदौर में दूषित पानी से 32 वीं मौत, दूसरी बीमारियों से भी ग्रस्त थी भागीरथपुरा निवासी महिला छात्रा से 40 हजार ऐंठे, एक लाख मांग रहा था पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख मांग रहा था। पीड़िता ने किसी तरह 40 हजार एकत्रित का औसाफ अली खान को दे दिए। इसके बाद आरेपी 60 हजार और मांग रहा था। पीड़िता ने आरोपी को सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो उसके दोस्तों को दिखा दिया। धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़ने का बनाया दबाव पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता था। आरोपी कई बार जबरन धार्मिक दुआएं भी पढ़वाई गईं। आरोपी पीड़िता पर धर्म परिवर्तन करने और नमाज पढ़ने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने अभी तक एक ही किशोरी से दरिंदगी करना स्वीकार किया है। उसका मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है। आरोपी के बैकग्राउंड के संबंध में भी जानकारी खंगाली जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 02, 2026, 06:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bhopal News: राजधानी में 11वीं की छात्रा के साथ कार में दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाकर धर्म बदलने का बनाया दबाव #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #PressureToConvertReligion #BhopalPolice #BhopalCrime #SubahSamachar