भोपाल में ड्राफ्ट सूची की तुलना में मतदाता बढ़े: गोविंदपुरा में सबसे ज्यादा, दक्षिण-पश्चिम में सबसे कम बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश में मतदाता ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद वोटरों की संख्या 5,31,31,983 संख्या रही तथा अंतिम मतदाता सूची में 5,39,81,065 मतदाताओं के नाम शामिल है। यानी प्रदेश में 8,49,082 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है।वर्ष 2026 की अंतिम मतदाता सूची जारी होने के साथ ही भोपाल जिले की अधिकांश विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ड्राफ्ट सूची (23 दिसंबर 2025) की तुलना में अंतिम सूची (21 फरवरी 2026) में सभी सातों सीटों पर मतदाता बढ़े हैं, हालांकि वृद्धि का प्रतिशत अलग-अलग रहा। आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक शुद्ध वृद्धि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में हुई है। यहां 15,889 नए मतदाता जुड़े, जो 5.21 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसके बाद हुजूर में 15,052 मतदाताओं की वृद्धि (4.69 प्रतिशत) दर्ज की गई। नरेला में 10,274 (3.75 प्रतिशत) और भोपाल उत्तर में 6,955 (3.50 प्रतिशत) मतदाता बढ़े। ये भी पढ़ें-MP Politics:शताब्दी छूटने से बढ़ा सियासी तनाव, तो क्या यह है हेमंत कटारे के इस्तीफे की वजह जानें पूरा मामला भोपाल मध्य में 4,333 (2.45 प्रतिशत) और बैरसिया में 4,014 (1.67 प्रतिशत) की वृद्धि हुई। सबसे कम बढ़ोतरी भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट पर दर्ज की गई, जहां 1,903 मतदाता बढ़े, जो 1.11 प्रतिशत है। अंतिम सूची के अनुसार बैरसिया में कुल मतदाता संख्या 2,45,030 हो गई है। भोपाल उत्तर में 2,05,605, नरेला में 2,83,893, दक्षिण-पश्चिम में 1,72,610, भोपाल मध्य में 1,81,274, गोविंदपुरा में 3,20,746 और हुजूर में 3,36,295 मतदाता दर्ज किए गए हैं।चुनाव आयोग द्वारा ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद प्राप्त दावे-आपत्तियों और विस्तृत सत्यापन प्रक्रिया के पश्चात इन संशोधनों को अंतिम सूची में शामिल किया गया है। बढ़ी हुई मतदाता संख्या आगामी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। ये भी पढ़ें-MP News:एमपीपीएससी और विभागों के बीच समन्वय की कमी उजागर, एआरटीओ के 13 पदों पर 26 का चयन!

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 19:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भोपाल में ड्राफ्ट सूची की तुलना में मतदाता बढ़े: गोविंदपुरा में सबसे ज्यादा, दक्षिण-पश्चिम में सबसे कम बढ़ोतरी #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MadhyaPradeshVoterList2026 #BhopalVoterNumber #ElectionCommission #GovindpuraAssembly #HuzurAssembly #NarelaSeat #MpElectionUpdate #SubahSamachar