BHU: पर्यटन-आतिथ्य अध्ययन केंद्र को मिली मंजूरी, संचालित होंगे यूजी-पीजी, पीएचडी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स
काशी अब विश्व स्तर पर तीर्थ-पर्यटन विद्या की प्रयोगशाला बनने जा रही है। बीएचयू में पर्यटन और आतिथ्य अध्ययन केंद्र की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है। इस केंद्र में स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स चलाए जाएंगे, जिसमें विश्व भर के विद्यार्थी पढ़ाई और रिसर्च करने के लिए आएंगे। इस केंद्र में पढ़ाई करने वालों के लिए काशी अपने आप में एक प्रयोगशाला और कार्यशाला दोनों होगी। बीएचयू में कक्षाएं होंगी। मंदिर-घाट और सारनाथ उनकी प्रैक्टिकल लैब होंगे। विश्वविद्यालय की विद्वत परिषद और कार्यकारिणी परिषद की स्वीकृति के बाद केंद्र अब काम करेगा। यह केंद्र पर्यटन और ऑफिस मैनेजमेंट के सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों को एक साथ जोड़ेगा। केंद्र शिक्षण, अनुसंधान, नवाचार, परामर्श और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। इसका समन्वयक कला संकाय के डॉ. राणा प्रवीन को बनाया गया है। बता दें कि पर्यटन जीडीपी में लगभग 10 फीसदी का योगदान देता है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के बाद हर वर्ष लगभग 10 करोड़ पर्यटक आ रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 14:10 IST
BHU: पर्यटन-आतिथ्य अध्ययन केंद्र को मिली मंजूरी, संचालित होंगे यूजी-पीजी, पीएचडी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
