BHU: जलवायु परिवर्तन साझा चुनौती, सामूहिक प्रयास से ही समाधान; अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जलवायु अनुकूल कृषि विषय पर विमर्श हुआ। अंतरराष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान हैदराबाद के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक साझा चुनौती है। इसके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। कृषि विज्ञान संस्थान के आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग की ओर से सतत विकास के लिए जलवायु अनुकूल कृषि: नवाचार और समाधान विषयक सम्मेलन में डॉ. हिमांशु ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव उन गरीब समुदायों पर पड़ रहा है, जिनका इसमें सबसे कम योगदान है। यह खाद्य सुरक्षा, आजीविका और संसाधनों के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने पांच आर को महत्वपूर्ण बताया। इसमें रेजिस्टेंस, रिकवरी, रिबाउंडिंग, रीजेनेरेशन और रॉबस्टनेस की अवधारणा भी बताई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 14:45 IST
BHU: जलवायु परिवर्तन साझा चुनौती, सामूहिक प्रयास से ही समाधान; अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
