BHU: विभागाध्यक्ष ने रखवाई सीसी फुटेज, कुलपति से फिर मिलेंगी डॉक्टर; एमसीएच विंग में हुई बैठक
BHU: बीएचयू अस्पताल के एमसीएच विंग में पिछले शुक्रवार को एमएस की ओर से जांच केंद्र पर किट, जरूरी कागजात सहित अन्य सामान बाहर फेंकने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एमएस की ओर से इस जगह पर फार्मेसी खोलने और स्त्री रोग विभागाध्यक्ष की ओर से जबरन ताला लगाने की बात कही जा रही है। अब विभागाध्यक्ष ने पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखवाने की बात आईएमएस निदेशक से कही है। उनका कहना है कि पूरे मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से कुलपति को गुमराह किया जा रहा है। जरा सी लापरवाही से पिछले सात दिन से गर्भवती महिलाओं की जरूरी जांच नहीं हो पा रही है। एक बार फिर विभाग की सभी डॉक्टर (कंसल्टेंट) कुलपति से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगी। विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता राय और विभाग की अन्य डॉक्टर नाराज हैं। सात दिन हो गए लेकिन अब तक ओपीडी में आने वाली गर्भवती महिलाओं की एचआईवी, हेपेटाइटिस जांच नहीं हो पा रही है। ऐसा इसलिए कि इस जांच के लिए जगह निर्धारित नहीं हो पाई है। स्त्री रोग विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बार फिर बृहस्पतिवार को डॉक्टरों की मीटिंग हुई। डॉक्टरों ने अब तक कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। बैठक के बाद विभागाध्यक्ष ने कुलपति को पत्र लिखकर हकीकत बताई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 22:52 IST
BHU: विभागाध्यक्ष ने रखवाई सीसी फुटेज, कुलपति से फिर मिलेंगी डॉक्टर; एमसीएच विंग में हुई बैठक #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
