BHU: बिहार के सीएम तक पहुंचा ट्रॉमा सेंटर में आयुष्मान से इलाज न होने का मुद्दा, सांसद ने पत्र लिख जताई चिंता
BHU Trauma Centre: बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में आयुष्मान कार्ड से बिहार वाले मरीजों का इलाज न होने का मामला बिहार के मुख्यमंत्री तक पहुंच गया। अमर उजाला ने पांच फरवरी के अंक में मरीजों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री को इस मामले में पत्र लिखकर आयुष्मान योजना से ट्रॉमा सेंटर में बिहार के मरीजों के इलाज में खर्च 8 करोड़ रुपये के भुगतान न होने पर चिंता जताई है। उन्होंने जल्द से जल्द इस गभीर मामले में ठोस कार्रवाई की बात मुख्यमंत्री से कही है। ट्रॉमा सेंटर में हर दिन बिहार के औरंगाबाद, बक्सर, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ आदि जगहों से हर दिन 400 से अधिक मरीज बेहतर इलाज के लिए ओपीडी, इमरजेंसी में आते हैं। इसमें से कई मरीजों को बिहार के निजी, सरकारी अस्प्तालों से ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर भी किया जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 07, 2026, 22:46 IST
BHU: बिहार के सीएम तक पहुंचा ट्रॉमा सेंटर में आयुष्मान से इलाज न होने का मुद्दा, सांसद ने पत्र लिख जताई चिंता #CityStates #Varanasi #SansadSudhakarSingh #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar
