BHU: जूनियर डॉक्टर ने जान देने की कोशिश की, इंसुलिन का ओवरडोज लिया; ICU में वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
आईएमएस बीएचयू के सर्जरी विभाग में जूनियर डॉक्टर ने शुक्रवार को इंसुलिन इंजेक्शन का ओवरडोज लेकर जान देने का प्रयास किया। आननफानन उन्हें बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक के छठे तल पर आईसीयू में भर्ती करने का निर्णय लिया। वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। आईएमएस बीएचयू में सर्जरी विभाग की जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर सत्या (25) बिहार की मूलरूप से रहने वाली हैं। वह सामने घाट में ट्रॉमा सेंटर के पीछे कॉलोनी में किराये पर रहती हैं। 3-4 दिन पहले उनकी विभाग के ही सीनियर रेजिडेंट से किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर सत्या ने शुक्रवार दोपहर में 100 यूनिट इंसुलिन इंजेक्शन लगा लिया। इसके बाद से उनकी हालत बिगड़ने लगी। यह कदम क्यों उठाया गया, इस पर आईएमएस के अधिकारी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। कुछ डॉक्टर और स्टाफ सीनियरों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा रहे हैं। इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक सत्या हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इंसुलिन की ओवरडोज का असर किडनी पर ज्यादा पड़ा है। इस वजह से शुक्रवार शाम डायलिसिस भी करनी पड़ी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 13, 2026, 22:35 IST
BHU: जूनियर डॉक्टर ने जान देने की कोशिश की, इंसुलिन का ओवरडोज लिया; ICU में वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
