BHU: सेमेस्टर परीक्षा में पूछा-ब्राह्मणवादी पितृसत्ता ने प्राचीन भारत में महिलाओं की प्रगति में कैसे बाधा डाली
ब्राह्मणवादी पितृसत्ता शब्द से आप क्या समझते हैं चर्चा कीजिए कि किस प्रकार ब्राह्मणवादी पितृसत्ता ने प्राचीन भारत में महिलाओं की प्रगति में बाधा डाली। यह सवाल बीएचयू की ओर से आयोजित सेमेस्टर परीक्षा में पूछा गया है। एमए इतिहास के चौथे सेमेस्टर के आधुनिक भारतीय समाज में महिलाएं विषय के पेपर में यह प्रश्न आया है। यह परीक्षा सामाजिक विज्ञान संकाय के इतिहास विभाग की थी। तीन घंटे के इस पेपर में कुल 70 अंकों के तीन सेक्शन में सवाल पूछे गए हैं। इसमें चार सवाल वैकल्पिक, तीन सवाल लघु उत्तरीय और दो सवाल दीर्घ उत्तरीय थे। इतिहासकारों का मानना है कि ब्राह्मणवादी पितृसत्ता एक एकेडमिक शब्द रहा है, लेकिन आज के समय में इसका इस्तेमाल करना अफसोसजनक है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 18, 2026, 23:46 IST
BHU: सेमेस्टर परीक्षा में पूछा-ब्राह्मणवादी पितृसत्ता ने प्राचीन भारत में महिलाओं की प्रगति में कैसे बाधा डाली #CityStates #Varanasi #Azamgarh #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
