UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कंटेनर ने 15 लोगों को कुचला, हादसे में छह की मौत; कई घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह बस में सवार युवकों ने लघुशंका के लिए बस रुकवाई और उतरकर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे, इसी दौरान युवकों को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नोएडा से आगरा की ओर जा रही बस में सवार यात्रियों को लघुशंका लगी तो बस को सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के मध्य चालक ने रोक लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 07, 2026, 07:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कंटेनर ने 15 लोगों को कुचला, हादसे में छह की मौत; कई घायल #CityStates #Agra #Mathura #RoadAccident #MathuraRoadAccident #SubahSamachar