UP: बस से समान उतार रहे हेल्पर और तीन सवारियों को टाटा मैजिक ने रौंदा, दो की मौत; तीन घायल

यूपी के रामपुर जिले में तड़के बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शाहबाद-बिलारी रोड स्थित बड़ागांव के पास दिल्ली-सिरौली की निजी बस से समान उतार रहे हेल्पर और तीन सवारियों को पीछे से आ रहे टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में हेल्पर रिजवान (32) और सवारी अरशद (28) की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में कासिम और विशाल के मामूली चोटें आई है। जबकि टाटा मैजिक चालक के भी गंभीर चोटें आई है। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार तड़के 4:30 बजे दिल्ली-सिरौली को चलने वाली निजी बस से शाहबाद के बड़ागांव चौराहे पर हेल्पर रिजवान, मित्रपुर गांव निवासी विशाल का समान उतार रहा था। समान उतारते वक्त शाहबाद के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी रिजवान भी नीचे उतर आए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 07:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: बस से समान उतार रहे हेल्पर और तीन सवारियों को टाटा मैजिक ने रौंदा, दो की मौत; तीन घायल #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #Rampur #RoadAccident #RampurRoadAccident #SubahSamachar