Foldable Phones: बड़ी स्क्रीन वाले फोल्डेबल फोन का बढ़ेगा दबदबा, 2026 में 65% बाजार हिस्सेदारी का अनुमान
रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च की ताजा रिपोर्ट बताती है कि फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में अब प्राथमिकता बदल रही है। अब तक छोटे और कॉम्पैक्ट फ्लिप फोन शिपमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखते थे, लेकिन आने वाले समय में बड़ी स्क्रीन वाले बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस बाजार पर हावी हो सकते हैं। 2026 में 65% हिस्सेदारी का अनुमान रिपोर्ट के मुताबिक, बुक-टाइप फोल्डेबल फोन 2026 में वैश्विक फोल्डेबल स्मार्टफोन शिपमेंट का करीब 65% हिस्सा हासिल कर सकते हैं। यह आंकड़ा 2025 के अनुमानित 52% से काफी अधिक है। यानी एक साल में ही इनकी हिस्सेदारी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 13:34 IST
Foldable Phones: बड़ी स्क्रीन वाले फोल्डेबल फोन का बढ़ेगा दबदबा, 2026 में 65% बाजार हिस्सेदारी का अनुमान #Gadgets #National #FoldableSmartphone #Samsung #Apple #TechNewsHindi #SubahSamachar
