Bihar Accident: हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर हादसा, महात्मा गांधी सेतु पर कार पलटी; लगा लंबा जाम
वैशाली जिले के हाजीपुर में हाजीपुर–पटना मुख्य मार्ग स्थित महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सेतु के पश्चिमी लेन में पाया नंबर 18 के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से हाजीपुर से पटना जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक को आंशिक चोटें आईं, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद जब तक लोग मौके पर जुटते, तब तक अज्ञात वाहन का चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। घटना की सूचना तुरंत गंगाब्रिज थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गंगाब्रिज थानाध्यक्ष दीपक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पढ़ें:हवलदार को पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, थाने में गोली लगने से हुई थी मौत कार पलटने के कारण महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर छोटे और बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार को सेतु से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस संबंध में गंगाब्रिज थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सेतु के पश्चिमी लेन के पाया नंबर 18 के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार पलटी थी। कार में केवल चालक ही सवार था, जिसे मामूली चोटें आई हैं। क्रेन की सहायता से वाहन को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 19:47 IST
Bihar Accident: हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर हादसा, महात्मा गांधी सेतु पर कार पलटी; लगा लंबा जाम #CityStates #Muzaffarpur #Bihar #VaishaliNews #VaishaliHindiNews #VaishaliViralNews #VaishaliLatestNews #VaishaliAccidentNews #SubahSamachar
