Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड का बड़ा अपडेट, आज जारी होगा इंटर-मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज यानी 23 मई 2026 को इंटरमीडिएट और मैट्रिक विशेष तथा कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का परीक्षाफल जारी करेगा। यह रिजल्ट आज अपराह्न 4 बजे जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट जारी बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के मंत्री मिथिलेश तिवारी रिजल्ट जारी करेंगे। परीक्षाफल जारी करने का कार्यक्रम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना-17 स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कार्यालय में होगा। इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट https://interbiharboard.com पर जारी किया जाएगा। वहीं मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट https://compartment.biharboardonline.org/ वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। ये भी पढ़ें:रिश्वत लेकर कैदियों को करवा रहे थे खास मुलाकात, मोतिहारी SP ने एक साथ 10 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित छात्रों को रिजल्ट का इंतजार बिहार बोर्ड की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हुए हजारों छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपने अंक देख सकेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 11:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Patna Bihar



Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड का बड़ा अपडेट, आज जारी होगा इंटर-मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट #CityStates #Patna #Bihar #SubahSamachar