Bihar Budget Session: 'जंगलराज' पर बिहार में सियासी संग्राम, तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला!
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "अपराध अपनी चरमसीमा पर है। अपराधी बेखौफ हैं क्योंकि सरकार इन्हें संरक्षण दे रही है। जब से NDA सरकार आई है हम कहते रहे हैं कि अपराधी सम्राट हो गए हैं। हमारे मुख्यमंत्री अचेत हैं.भाजपा शासित राज्यों में सबसे ज्यादा अपराध है। बिहार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है.अगर कोई घटना होती है तो विपक्ष की जिम्मेदारी है कि उस मसले को उठाया जाए ताकि जनता को इंसाफ मिले।" बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जयसवाल ने कहा, "विपक्ष के पास कोई और मुद्दा है विपक्ष के पास विकास मुद्दा नहीं है, बिहार विकसित बिहार की ओर बढ़ रहा है यह मुद्दा नहीं है, रोजगार भी मुद्दा नहीं है यहां कानून का राज है, कानून के राज में कोई भी अपराध करेगा उसे सरकार सख्त सज़ा देगी।"RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "वे कहां हैं पूरे सदन के लोग उन्हें खोजते रहते हैं.उनकी बातों को हम गंभीरता से नहीं लेते बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "महिला अपराध की घटना हुई है। सरकार इन घटनाओं पर संवेदनशील है. उनके कार्यकाल में सरकार अपराधियों को संरक्षित रखती थी लेकिन हमारी सरकार ऐसा नहीं करती है. सरकार ऐसे अपराधियों को दंडित करती है। हालांकि तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार का सियासी पारा हाई हो गया है। जहां सरकार की ओर से इस पूरे मामले पर पलटवार किया जा रहा है। वहीं विपक्षी नेता लगातार राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि अब तेजस्वी यादव की ओर से क्या जवाब दिया जाता है। क्योकि सरकार के दो कद्दावर मंत्रियों ने तेजस्वी यादव के कार्यकाल पर सवाल उठाए हैंं। साथ ही तेजस्वी यादव को चेतावनी दी है कि वो ऐसे मुद्दों पर राजनीति करने से बचें । ऐसे में विपक्ष की ओर से जाहिर सी बात है कि इस मामले पर तूल दिया ही जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 12:57 IST
Bihar Budget Session: 'जंगलराज' पर बिहार में सियासी संग्राम, तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला! #IndiaNews #National #"biharBudgetSession #BiharBudgetSession #BiharLegislativeAssembly2026 #14thDayOfBiharLegislative #Assembly #CmNitish #NitishKumar #BiharGovernment #SubahSamachar
