Bihar Crime: बाइक को टक्कर मार भाग रहे ट्रक को लोगों ने घेरा तो चौंक गई पुलिस, नाक के नीचे हो रही थी तस्करी
बिहार-पश्चिम बंगाल सीमा पर लाभा पुल के पास हुए एक सड़क हादसे ने शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया। विदेशी शराब से लदे एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टूनी देवी, पंचमनी देवी और प्रियम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल कटिहार के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को रोक लिया। शक होने पर जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बिहार और पश्चिम बंगाल पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकार क्षेत्र स्पष्ट होने के बाद रोशना थाना पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया। पढ़ें:हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर हादसा, महात्मा गांधी सेतु पर कार पलटी; लगा लंबा जाम पुलिस ने ट्रक से कुल 4844 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। गिरफ्तार चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी प्रवीण दास के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर शराब की यह खेप बेगूसराय ले जा रहा था। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ जारी है। टेक्निकल टीम तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 20:10 IST
Bihar Crime: बाइक को टक्कर मार भाग रहे ट्रक को लोगों ने घेरा तो चौंक गई पुलिस, नाक के नीचे हो रही थी तस्करी #CityStates #Purnea #Bihar #KatiharNews #KatiharHindiNews #KatiharViralNews #KatiharLatestNews #BiharNews #BiharCrimeNews #SubahSamachar
