NEET 2026 : कागजी साबित हुए सरकार के बड़े-बड़े दावे; न मिली फ्री बस, न पानी... परीक्षा केंद्रों पर खुली पोल

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को लेकर बिहार सरकार और पटना जिला प्रशासन द्वारा किए गए तमाम बड़े-बड़े दावे रविवार को धरातल पर पूरी तरह कागजी साबित हुए। प्रशासन ने परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को मुफ्त बस व ट्रेन सेवा और अभिभावकों के लिए केंद्रों के बाहर विशेष इंतजाम करने का ढिंढोरा पीटा था, लेकिन परीक्षा के दिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आई। राजधानी पटना के 95 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे हजारों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को भारी अव्यवस्था व भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मुफ्त सफर का वादा निकला हवाई, अपनी जेब से किराया भरने को मजबूर हुए छात्र प्रशासन ने घोषणा की थी कि नीट परीक्षार्थियों को परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। लेकिन परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे छात्रों का आरोप है कि उन्हें ऐसी कोई सुविधा नहीं मिली। दूर-दराज के जिलों और राज्यों से आए छात्रों को सामान्य दिनों की तरह ही अपनी जेब ढीली कर भारी किराया चुकाना पड़ा। कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों के दावे भी केवल चर्चाओं तक ही सीमित रह गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 12:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Bihar Patna



NEET 2026 : कागजी साबित हुए सरकार के बड़े-बड़े दावे; न मिली फ्री बस, न पानी... परीक्षा केंद्रों पर खुली पोल #CityStates #Bihar #Patna #SubahSamachar