Bihar: महुआ में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नहीं पहुंचने पर भड़के कार्यकर्ता, मंत्रियों को सुनाई खरी-खोटी

वैशाली जिले के महुआ में आयोजित बाबा चौहरमल कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कार्यक्रम में शामिल होने नहीं पहुंचे। इस कार्यक्रम का लोग पिछले एक महीने से इंतजार कर रहे थे। आयोजकों के अनुसार, चिराग पासवान के आने की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ाई गई थी। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री लखिंदर पासवान, संजय पासवान और स्थानीय विधायक व मंत्री संजय सिंह शामिल होने पहुंचे। हालांकि, दो मंत्री कार्यक्रम समाप्त होने से पहले ही निकल गए, जबकि मंत्री संजय सिंह मौके पर मौजूद रहे। पढ़ें:दस दिन की मजदूरी मांगना पड़ा भारी, ठेकेदार के घर पीट पीटकर मार डाला; 10 नामजद आरोपी फरार चिराग पासवान के नहीं पहुंचने से नाराज कार्यकर्ताओं ने मंच पर ही मंत्रियों को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब केंद्रीय मंत्री को कार्यक्रम में नहीं आना था, तो तारीख आगे बढ़ाने की जरूरत क्या थी। लोगों ने आरोप लगाया कि एक महीने तक महुआ के गांधी मैदान में पंडाल लगा रहा, जिस पर लाखों रुपये खर्च हुए। मंत्री संजय सिंह ने मंच से लोगों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कैबिनेट बैठक में व्यस्त होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। हालांकि, नाराज कार्यकर्ता उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे और लगातार सवाल उठाते रहे। कुछ देर बाद मंत्री कार्यक्रम स्थल से निकल गए। इसके बाद थोड़ी देर तक कार्यक्रम चला और फिर समापन की घोषणा कर दी गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 18:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: महुआ में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नहीं पहुंचने पर भड़के कार्यकर्ता, मंत्रियों को सुनाई खरी-खोटी #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #HajipurNews #VaishaliNews #HindiNews #वैशालीन्यूज #वैशालीवायरलन्यूज #वैशालीहिन्दीन्यूज #वैशालीलेटेस्टन्यूज #वैशाली #SubahSamachar