Bihar News : नितिन नवीन ने विधायकों को किया सम्मानित, कहा- राजनीतिक बनने से पहले सामाजिक बनें
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा नेता नितिन नवीन पहली बार पटना पहुंचे, जहां भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद वह गाँधी मैदान स्थित बापू सभागार पहुंचे जहां उनका भरपूर स्वागत किया गया। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओ को संबोधित करते हुए धरातल पर काम करने और पार्टी को मजबूत करने का मूलमंत्र दिया।नितिन नवीन बापू सभागार से निकलने के बादकदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास पहुंचे। वहाँ उन्होंने जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। यह खबर भी पढ़ें-Bihar Vidhan Sabha LIVE: राजद विधायकों का सदन में हंगामा, कहा- बिहार में महाजंगलराज चल रहा है जेपी आवास से निकलने के बाद नितिन नवीन भाजपा कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय के पास खूब पटाखे भी फोड़े। इसके बाद वहप्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने में जिस प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों के महत्वपूर्ण योगदान रहे, उन्हें उन्होंने सम्मानित किया। यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 'पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर कार्रवाई करें'- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद् में क्यों कहा ऐसा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 21:30 IST
Bihar News : नितिन नवीन ने विधायकों को किया सम्मानित, कहा- राजनीतिक बनने से पहले सामाजिक बनें #CityStates #Patna #Bihar #SubahSamachar
