Bihar: सीएम पहुंचे बिदुपुर, लिया कार्यों का जायजा; कहा- गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरा हो काम
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज फिर अचानक अपने आवास से निकलेबिदुपुर पहुंच गए। वहां उन्होंनेकच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेचल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ हीसंबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए चल रही सभी योजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यगुणवत्ता के साथ होना चाहिए।अधिकारियों ने बताया कि बचे हुये कार्य को अप्रैल माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा। यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पप्पू यादव के समर्थन में उतरे शिवानंद तिवारी, गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल आवागमन के साथ-साथकृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों कातेजी से होगाविकास निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहाकि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के बचे हुये कार्यों को तेजी से पूर्ण कर लीजिए। साथ हीपहुँच पथ का भी निर्माण कार्य पूर्ण कर लीजिएताकि आवागमन निर्बाध और सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से निर्बाध सड़क संपर्कतामिलेगी। इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में इलाज के लिये पटना पहुँचने में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के प्रथम चरण के लोकार्पण के बाद पटना से राघोपुर तक की सम्पर्कता बहाल हो चुकी है। इस परियोजना के निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण करते रहे हैं और इसे जल्द पूरा करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित करते रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 13:07 IST
Bihar: सीएम पहुंचे बिदुपुर, लिया कार्यों का जायजा; कहा- गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरा हो काम #CityStates #Patna #Bihar #SubahSamachar
