Bihar News : दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो युवक जिंदगी से जंग लड़ रहे; कहां हुआ भीषण सड़क हादसा?

Bihar : जमुई जिले के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम भीषण सड़क हादसे से इलाके में अफरातफरी मच गई। धरसंडा मोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र के पुरसंडा गांव निवासी चचेरे भाई राहुल कुमार और धर्मेंद्र मंडल अपने फूफा उपेंद्र मंडल के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर नारायणपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। उपेंद्र मंडल हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। आमने-सामने की सीधी भिड़ंत, चीख-पुकार बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक धरसंडा मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें सड़क पर दूर जा गिरीं और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल उपेंद्र मंडल ने भी कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। दो में एक युवक की हालत नाजुक घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल राहुल कुमार और धर्मेंद्र मंडल को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र मंडल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सिकंदरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। सड़क दुर्घटना के बाद मौजूद भीड़ सड़क दुर्घटना के बाद मौजूद भीड़ सड़क दुर्घटना के बाद मौजूद भीड़

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 20:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News : दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो युवक जिंदगी से जंग लड़ रहे; कहां हुआ भीषण सड़क हादसा? #CityStates #Bihar #Munger #Jamui #BiharNews #SubahSamachar