Bihar News: विदाई ऐसी कि हर आंखें हुईं नम! बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, पेश की मिसाल
समाज में वर्षों से चली आ रही उस परंपरा को नया टोला गांव की पांच बेटियों ने चुनौती दी है, जिसमें माना जाता है कि पिता की अर्थी को सिर्फ बेटा ही कंधा देता है। वैशाली थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी तारिणी प्रसाद सिंह के निधन के बाद उनकी पांच बेटियों ने न सिर्फ अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई, बल्कि अर्थी को कंधा देकर सामाजिक सोच को भी बदलने का संदेश दिया। पांच बेटियों ने पिता को दिया कंधा तारिणी प्रसाद सिंह के परिवार में पत्नी ललिता देवी और पांच बेटियां पूनम, नीलम, माधुरी, माला और चांदनी हैं। पुत्र नहीं होने के कारण अंतिम संस्कार को लेकर शुरुआत में असमंजस की स्थिति बनी, लेकिन बेटियों ने हिम्मत दिखाते हुए पिता को अंतिम विदाई दी। ये भी पढ़ें-Bihar Election:एलएलसी उपचुनाव में लालू-नीतीश के प्रत्याशी आमने सामने, 25 बूथों पर मतदान जारी लड़का-लड़की में भेदभाव किया जाता है बेटियों ने कहा कि समाज में आज भी लड़का-लड़की के बीच भेदभाव किया जाता है, जबकि लड़कियां हर जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उन्हें पढ़ा-लिखाकर इस काबिल बनाया और अब अंतिम समय में उन्होंने अपना फर्ज निभाया है। माधुरी सिंह ने कहा कि वे यह संदेश देना चाहती हैं कि बेटियां कमजोर नहीं होतीं, बल्कि वे भी बेटों की तरह हर जिम्मेदारी निभा सकती हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में भावुक माहौल है और लोग बेटियों के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 12:43 IST
Bihar News: विदाई ऐसी कि हर आंखें हुईं नम! बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, पेश की मिसाल #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #HajipurNews #VaishaliNews #HindiNews #BiharNews #वैशालीन्यूज #बेटियोंनेकंधादिया #पिताकाअंतिमसंस्कार #SubahSamachar
