Bihar News: प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, दिल्ली में युवक ने दी जान, सदमे में युवती ने भी लगाई फांसी

बिहार के दरभंगा और मधुबनी जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध का अंत दो जिंदगियों के खत्म होने के साथ हुआ। फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत की खबर मिलने के बाद युवती ने भी फांसी लगा ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन नौ दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी समारोह में हुई थी मुलाकात, फिर बढ़ा प्रेम संबंध जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के खीरमा पथड़ा गांव निवासी एक युवक और मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के नारायणपट्टी गांव निवासी एक युवती की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया। समय के साथ दोनों के रिश्ते की जानकारी परिवार वालों को भी हो गई। परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था और दोनों की शादी की भी सहमति बन चुकी थी। इसके बाद दोनों के बीच नियमित रूप से फोन पर बातचीत होने लगी। बहन की शादी में गांव आया था युवक बताया गया कि युवक अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए 24 मई को गांव आया था। शादी समारोह संपन्न होने के बाद वह 26 मई को वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गया। इसी दौरान दिल्ली पहुंचने से पहले दोनों के बीच फोन पर बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद किस बात पर हुआ, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। युवक ने भेजा था मौत का संदेश परिजनों के अनुसार, 27 मई को युवक ने युवती के मोबाइल पर एक संदेश भेजा था, जिसमें लिखा था कि "मुझे दिल्ली पहुंचने दो, तुम्हें मेरी मौत की खबर मिलेगी।" इसके बाद युवती लगातार युवक को फोन और संदेश भेजती रही, लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। कुछ समय बाद जानकारी मिली कि युवक ने दिल्ली स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक की मौत की खबर मिलते ही युवती ने उठाया कदम युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद युवती गहरे सदमे में चली गई। बताया गया कि रात में दादा-दादी के सो जाने के बाद उसने भी घर में फांसी लगा ली। देर रात जब परिवार के एक सदस्य की नींद खुली तो युवती को फंदे से लटका देखा गया। इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। करीब नौ दिनों तक इलाज चलने के बाद युवती ने भी दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें-परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, मोबाइल से खींची थी फोटो; सबूत मिटाने हुई कोशिश मां ने बताई परिवार की स्थिति युवती की मां ने बताया कि चार वर्ष पहले उसके पति का निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने तीन बच्चों के पालन-पोषण के लिए दिल्ली में मजदूरी करती थी। युवती गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। मां ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और शादी की भी बात तय हो चुकी थी। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि मामला इस दुखद मोड़ तक पहुंच गया, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। उन्होंने बताया कि 27 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे तक युवक मोबाइल पर ऑनलाइन था। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर युवती परेशान हो गई और बाद में उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम इस मामले में बेंता थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही घटना की जानकारी मधुबनी पुलिस को भी भेज दी गई है। पुलिस पूरे मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 06:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, दिल्ली में युवक ने दी जान, सदमे में युवती ने भी लगाई फांसी #CityStates #Bihar #Darbhanga #BiharNews #SubahSamachar