Bihar : बिहार को मछली उत्पादन में नंबर-1 बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने किया मत्स्य विकास भवन का निरीक्षण
बिहार में मछली पालन करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है।बिहार को मछली उत्पादन में नंबर-1 बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसको लेकरमुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मीठापुर पहुंचे, जहां उन्होंने मत्स्य विकास भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रथम तल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल, डायरेक्टर चेम्बर, वर्क स्टेशन आदि का जायजा लिया। इसके पश्चात् चतुर्थ तल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने वहां उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। यह खबर भी पढ़ें-Bihar Vidhan Sabha LIVE: राजद विधायकों का सदन में हंगामा, कहा- बिहार में महाजंगलराज चल रहा है
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 19:07 IST
Bihar : बिहार को मछली उत्पादन में नंबर-1 बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने किया मत्स्य विकास भवन का निरीक्षण #CityStates #Patna #Bihar #SubahSamachar
