Bihar News: अपराधियों की धरपकड़ के लिए जहानाबाद पुलिस का तगड़ा एक्शन, तीन दिन में 110 वांछित शिकंजे में
जहानाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों में वांछित 110 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के नेतृत्व में चलाए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान के दौरान 104 गिरफ्तारी महज 48 घंटे के भीतर की गई। एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में एक साथ छापेमारी की गई। गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने लगातार दबिश दी। इस दौरान कई वर्षों से फरार दो लाल वारंटी भी गिरफ्तार किए गए। अभियान के तहत कुल 312 वारंटों का निष्पादन किया गया, जिनमें 267 गैर-जमानती वारंट शामिल हैं। छह फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति जब्त की गई। ये भी पढ़ें:Bihar:फुफेरे भाई से प्रेम संबंध बना मौत की वजह, पिता-भाई ने उतारा मौत के घाट, शव को नदी में फेंका पुलिस ने इस दौरान चोरी के वाहन भी बरामद किए। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर से चोरी की बाइक, अमरपुर गांव से चोरी का टेंपो और एक अन्य बाइक बरामद की गई। इसके अलावा चार अपहृत महिलाओं को सकुशल बरामद कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। नगर थाना, शकूराबाद, टेहटा, घोसी सहित जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने इस विशेष अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। एसपी ने स्पष्ट कहा कि जिले में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। आगे भी ऐसे विशेष अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले में अपराधियों में हड़कंप है और आम लोगों के बीच पुलिस की सख्त कार्रवाई की चर्चा हो रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 08:51 IST
Bihar News: अपराधियों की धरपकड़ के लिए जहानाबाद पुलिस का तगड़ा एक्शन, तीन दिन में 110 वांछित शिकंजे में #CityStates #Gaya #Bihar #SpecialOperation #ArrestOfCriminals #JehanabadPolice #SpAparajitLohan #Non-bailableWarrant #ArmsAct #SuperintendentOfPolice #CrimeNews #BiharNews #SubahSamachar
