Bihar: बारात में जाने निकले थे तीन दोस्त, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि एक परिवार में पसरा मातम
दरभंगा जिले के बिरौल-गंडौल मुख्य सड़क स्टेट हाईवे-56 पर खानपुर क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की शाम तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बारात में जा रहे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वहां से बेहतर इलाज के लिए तीनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया घटना की सूचना पर पहुंची बिरौल थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। वहीं घायलों को भी डीएमसीएच भेजवाया गया। बीच सड़क पर पलटे हुए ऑटो को सड़क से हटवाकर पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया, वहीं शादी की खुशियों में डूबा परिवार गम के माहौल में पहुंच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बारात में जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा जानकारी के अनुसार सिंघिया थाना क्षेत्र के महरा गांव निवासी मो. इमरान (18), मो. जमील (22) एवं मो. शमशेर (17) बाइक से एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान खानपुर क्रॉसिंग के समीप सामने से आ रहे ऑटो से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं ऑटो चालक दरभंगा के लालबाग निवासी रामबाबू यादव (67) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बिरौल से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ये भी पढ़ें:संसाधन सीमित थे, हौसले नहीं; विमानों को उड़ाने का देखा था सपना, पायलट बनने के करीब पहुंचीं सृष्टि हादसे के बाद मची अफरातफरी, जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि दुर्घटना को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं सभी घायलों एवं मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 19:17 IST
Bihar: बारात में जाने निकले थे तीन दोस्त, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि एक परिवार में पसरा मातम #CityStates #Bihar #Darbhanga #Biraul #KhanpurCrossing #RoadAccident #Bike-autoCollision #AutoDriver'sDeath #RambabuYadav #WeddingProcession #ThreeYouthsInjured #Md.Imran #SubahSamachar
