Bihar News: निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार घूस लेते पंचायत तकनीकी सहायक गिरफ्तार
भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर मधुबनी में बड़ी कार्रवाई हुई है। निगरानी विभाग की टीम ने कलुआही प्रखंड में 12 हजार रुपये की घूस लेते हुए पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानें पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार, कलुआही प्रखंड के पंचायती राज विभाग में काम कर रहे तकनीकी सहायक हरि रंजन कुमार के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया। पटना से आई नौ सदस्यीय टीम ने डीएसपी मो. वसीम फिरोज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। टीम ने पहले से योजना बनाई और जैसे ही आरोपी ने 12 हजार रुपये की घूस ली, उसी समय निगरानी की टीम ने उसे पकड़ लिया। निगरानी डीएसपी मो. वसीम फिरोज ने बताया कि पंचायत तकनीकी सहायक 12 हजार रुपये की घूस मांग रहा था। पटना से आई नौ सदस्यीय टीम ने उसे घूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल टीम उससे पूछताछ कर रही है। ये भी पढ़ें:दरभंगा महाराज को भारत रत्न देने की मांग, भाजपा MLC ने विधान परिषद में रखा प्रस्ताव आरोपी को ले गई पूछताछ के लिए गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जरूरी पूछताछ के लिए टीम अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई के बाद मधुबनी जिले में, खासकर कलुआही प्रखंड कार्यालय में, हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग मधुबनी में लगातार छापेमारी कर रहा है। पिछले कुछ वर्षों में कई अधिकारी निगरानी के हत्थे चढ़ चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग पूरी तरह भ्रष्टाचार से बाज नहीं आ रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 21:43 IST
Bihar News: निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार घूस लेते पंचायत तकनीकी सहायक गिरफ्तार #CityStates #Crime #Bihar #Darbhanga #BiharNews #SubahSamachar
