Bihar News: शराब जांच के लिए पहुंची पुलिस पर हमला! थानाध्यक्ष घायल, पार्षद की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बस स्टैंड मोहल्ले में देर रात छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर थाना के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुहर्रम में शांति व्यवस्था भंग करने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरानी बस स्टैंड निवासी अर्जुन मंडल अपने कुछ सहयोगियों के साथ आगामी मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की योजना बना रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम रात करीब 11 बजे अर्जुन मंडल के घर पहुंची। पुलिस से गाली-गलौज और कार्रवाई का विरोध पुलिस के अनुसार, दरवाजा खुलवाने के बाद अर्जुन मंडल और उसके परिजनों ने छापेमारी का विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान घर में मौजूद अन्य लोग भी पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे। पुलिस ने बताया कि अर्जुन मंडल के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। जब उसे शराब जांच के लिए थाना चलने को कहा गया तो उसने अपने भाई, पत्नी और अन्य परिजनों के साथ मिलकर विरोध शुरू कर दिया। धक्का-मुक्की और मारपीट में घायल हुए पुलिसकर्मी आरोप है कि इसी दौरान किसन राम नामक व्यक्ति भी वहां पहुंच गया और पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट करने लगा। घटना में थानाध्यक्ष मनोज कुमार की उंगली में चोट लगी, जबकि सशस्त्र बल के जवान कुंदन कुमार के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस का आरोप है कि अर्जुन मंडल ने जवान को जमीन पर पटककर उसका गला दबाने का प्रयास किया, जिससे उसकी जान को खतरा उत्पन्न हो गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि बाद में काफी मशक्कत के बाद पुलिस अर्जुन मंडल और किसन राम को थाना ले आई। थाना में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के दौरान अर्जुन मंडल के शरीर में 145.5 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर तथा किसन राम के शरीर में 70.1 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर अल्कोहल की मात्रा पाई गई। इसके बाद दोनों को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने शराब सेवन की पुष्टि की। छह लोगों को बनाया गया नामजद अभियुक्त पुलिस ने इस मामले में अर्जुन मंडल, किसन राम, सुमन मंडल, सोहन मंडल, अर्जुन मंडल की पत्नी तथा उसकी मां समेत छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। सभी पुरानी बस स्टैंड मोहल्ले के निवासी बताए गए हैं। कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला, मारपीट, धमकी, शराब सेवन तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, अर्जुन मंडल की मां एवं वार्ड पार्षद रुम्मी देवी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि आधी रात को 50-60 की संख्या में पुलिसकर्मी एक जनप्रतिनिधि के घर पहुंचे और बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने घर के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन छीन लिए तथा घर में तोड़फोड़ भी की। यह भी पढ़ें:सम्राट सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा को हटाकर पंकज मिश्रा को दी जिम्मेदारी सीसीटीवी कैमरे तथा डीवीआर ले जाने का भी आरोप रुम्मी देवी ने बताया कि पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उनका आरोप है कि देर रात दोबारा पुलिस का जत्था पहुंचा और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तथा डीवीआर को उखाड़कर अपने साथ ले गया, ताकि कथित पुलिस कार्रवाई के सबूत नष्ट किए जा सकें। हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 16:20 IST
Bihar News: शराब जांच के लिए पहुंची पुलिस पर हमला! थानाध्यक्ष घायल, पार्षद की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप #CityStates #Bihar #Darbhanga #MadhubaniNews #BiharNews #MadhubaniPolice #NagarThanaMadhubani #PoliceAttackCase #ArjunMandal #KisanRam #BiharCrimeNews #MuharramSecurity #PoliceRaidBihar #SubahSamachar
