Bihar: जनसुराज नेता के ईंट भट्ठे पर छापा, 62 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, पूर्व प्रत्याशी भी हैं; मामला हुआ दर्ज
किशनगंज जिले में जनसुराज के एक नेता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई उनके ईंट भट्ठे पर छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद होने के बाद की गई। जानकारी के अनुसार, जियापोखर थाना क्षेत्र के बंदरझूला स्थित निहार ईंट भट्ठे में प्रशासन ने छापेमारी कर भारी मात्रा में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए। कार्रवाई के बाद इलाके के ईंट भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान कुल 62 गैस सिलेंडर बरामद हुए। इनमें 49 खाली घरेलू सिलेंडर, 5 भरे हुए घरेलू सिलेंडर और 8 छोटे भरे हुए व्यावसायिक सिलेंडर शामिल हैं। कई सिलेंडर उपयोग की स्थिति में पाए गए। पढ़ें:मठ की जमीन पर उतरेगा बुलडोजर; बोधगया में 32 परिवारों को प्रशासन ने क्या चेतावनी दी कार्रवाई में एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ मंगलेश कुमार, खनिज विकास पदाधिकारी प्रवण कुमार, डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग और भंडारण को लेकर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम अनिकेत कुमार और जियापोखर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि बुधवार को भट्ठा संचालक इकरामुल हक के खिलाफ थाना कांड संख्या 32/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसडीपीओ मंगलेश कुमार ने बताया कि ईंट भट्ठे के मालिक के रूप में इकरामुल हक का नाम सामने आया है, जिनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इकरामुल हक बंदरझूला पंचायत के वर्तमान मुखिया, जनसुराज के नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 10:47 IST
Bihar: जनसुराज नेता के ईंट भट्ठे पर छापा, 62 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, पूर्व प्रत्याशी भी हैं; मामला हुआ दर्ज #CityStates #Purnea #Bihar #KishanganjNews #KishanganjViralNews #KishanganjLatestNews #BiharViralNews #SubahSamachar
