Bihar News: ITBP जवान ने फुफेरे भाई को मारी 3 गोलियां, जमीन विवाद में हाजीपुर में चली गोली, आरोपी गिरफ्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के समीप समता कॉलोनी में ITBP के जवान ने अपने फुफेरे भाई को तीन गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं बताया गया है कि ITBP जवान पर भी चाकू से हमला किया गया है। जवान के शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं। घायल की पहचान और मौके पर मची अफरा-तफरी घायल व्यक्ति की पहचान वैशाली जिले के महनार निवासी रोहित सिंह उर्फ शैलेंद्र कुमार सिंह (40) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह किराए के मकान में रहता था। गोली चलने की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जमीन विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष जानकारी के अनुसार, घायल रोहित सिंह और ITBP जवान जितेंद्र सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं यह भी बताया गया कि रोहित सिंह के पति-पत्नी के बीच भी विवाद रहता था। फोन कर बुलाया, फिर बढ़ा विवाद बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे रोहित सिंह को उसके फुफेरे भाई जितेंद्र सिंह ने फोन कर अपने घर बुलाया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। चाकू से हमला करने के बाद चली गोली स्थानीय लोगों के अनुसार, किराना दुकानदार रोहित सिंह ने पहले चाकू निकालकर ITBP जवान जितेंद्र सिंह पर हमला कर दिया, जिससे जवान घायल हो गया। इसके बाद ITBP जवान ने कमर से पिस्तौल निकालकर रोहित सिंह पर फायरिंग कर दी। बताया गया है कि रोहित सिंह को तीन गोलियां लगी हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ये भी पढ़ें:रेलवे ट्रैक पर आतंकी नजर! बिहार में IP कैमरा लगा कर्नाटक से ट्रैकिंग; NGO के नाम पर क्या देख रही थी तीसरी आंख पुलिस ने आरोपी को हथियार सहित किया गिरफ्तार सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। घायल को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 09:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: ITBP जवान ने फुफेरे भाई को मारी 3 गोलियां, जमीन विवाद में हाजीपुर में चली गोली, आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #HajipurFiringIncident #ItbpJawan #CousinBrother #LandDispute #RohitSingh #JitendraSingh #SamtaColony #RnCollege #VaishaliNews #HajipurSadarHospital #SubahSamachar