Bihar News: एक झटके में उजड़ गया परिवार! अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के दारापुर गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चमरहरा निवासी 46 वर्षीय रितेश कुमार सिंह की मौत हो गई। रितेश, स्वर्गीय मथुरा सिंह के बेटे थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। जानें क्या है पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार, रितेश कुमार सिंह किसी निजी काम से गोरिगामा गए थे। वहां से घर लौटते समय दारापुर में विश्वनाथ राम के घर के पास तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने रितेश को सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा देखा और तुरंत उनके परिवार को खबर दी। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ये भी पढ़ें:Bihar News:पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी गया था युवक, बदमाशों ने नशा देकर किया बेहोश, फिर कराई जबरन शादी सूचना मिलते ही महनार थाना के थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब उस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि रितेश कुमार सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। उनके अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो छोटे भाइयों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने उठाई ये मांग स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दोषी वाहन चालक की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए और वाहन को भी जल्द बरामद किया जाए। वहीं पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 00:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: एक झटके में उजड़ गया परिवार! अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #HajipurNews #VaishaliNews #HindiNews #BiharNews #SubahSamachar