Bihar News: रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट, SHO पर गाली-गलौज और धमकाने का आरोप; वायरल वीडियो में क्या दिख रहा?
वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने देर रात रेस्टोरेंट संचालक रणजीत कुमार के साथ मारपीट की। यह घटना बाईपास रोड स्थित वेलकम फैमिली रेस्टोरेंट एंड ढाबा में हुई, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उधार मांगने से शुरू हुआ विवाद रेस्टोरेंट संचालक रणजीत कुमार के अनुसार, रविवार रात चार से पांच अज्ञात लोग उनके ढाबे पर पहुंचे और उधार की मांग करने लगे। उधार देने से इनकार करने पर उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी मिलने पर किसी ने लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार को फोन किया। थानाध्यक्ष लगभग आधे से एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। इसी दौरान किसी अन्य व्यक्ति ने लालगंज एसडीपीओ को भी घटना की सूचना दे दी थी। पढ़ें-'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी':सारी तैयारियां रह गईं, दुल्हन ने वरमाला डालने से किया इनकार; वजह पर पुलिस की भी नजर थानाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप रणजीत कुमार का आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही थानाध्यक्ष ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उन्हें फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने उन पर एसडीपीओ को फोन करवाने, अपराधियों को बैठाने और शराब पार्टी करवाने जैसे आरोप लगाए। सीसीटीवी दिखाने के बहाने मारपीट का दावा रणजीत कुमार के अनुसार, उन्होंने थानाध्यक्ष से कहा कि होटल में सीसीटीवी कैमरा लगा है और फुटेज की जांच की जा सकती है। आरोप है कि सीसीटीवी देखने के बहाने थानाध्यक्ष ने उनके साथ मारपीट की और तीन से चार थप्पड़ मारे। उस समय थानाध्यक्ष सादे कपड़ों में थे। होटल में मौजूद अन्य लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया। पुलिस का आरोपों से इनकार इस मामले में सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लाइन होटल पर मारपीट और फायरिंग की घटना हुई है, जिसके बाद स्थानीय पुलिस अधिकारी को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान यह सामने आया कि गोली चलने की सूचना गलत थी। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि पुलिस द्वारा मारपीट नहीं की गई है और होटल संचालक द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 13:47 IST
Bihar News: रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट, SHO पर गाली-गलौज और धमकाने का आरोप; वायरल वीडियो में क्या दिख रहा? #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #HajipurNews #VaishaliNews #HindiNews #BiharNews #SubahSamachar
