Bihar Weather: बिहार के कितने जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट? पिछले 24 घंटे में वज्रपात से 17 लोगों की मौत
बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश के आधार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कैमूर, रोहतास, बक्सर भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं गया, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में एक या दो स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। एक जून तक कैसा रहेगा मौसम मौसम विज्ञान केंद्र ने 31 मई को सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं एक जून को कैमूर, रोहतास, बक्सर भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही पटना के मौसम की बात करें तो आज सुबह से ही धूप निकली है। आसमान बिल्कुल साफ है। कुछ स्थानों पर आज बारिश के आसार जताए गए हैं। पिछले 24 घंटे में पटना में आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। 106 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण करीब सवा सौ पेड़ पटना जिले में गिरे। पटना जू, पटेल गोलंबर, चितकोहरा, वीरचंद पटेल रोड, गर्दनीबाग समेत कई जगहों पर पेड़ गिरे। इतना ही नहीं खराब मौसम का असर रेल और हवाई सेवा पर भी पड़ा। पांच विमानों का रूट डायवर्ट किया गया है। Bihar Encounter:गोपालगंज में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था 50 हजार का इनामी आकाश, जवाबी फायरिंग में गिरा 17 लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई बिहार में खराब मौसम के कारण 17लोगों की मौत हो गई। इनमें से कई लोगों की जान वज्रपात की चपेट में आने से हुई है। पटना के फुलवारीशरीफ में दो, पालीगंज में एक, मनेर में एक और बाढ़ में एक शख्स की जान वज्रपात की चपेट में आने से चली गई। वहीं गया में तीन, औरंगाबाद में दो, नवादा में दो, पूर्वी चंपारण में दो, रोहतास में एक, सारण में एक और खगड़िया में एक शख्स की मौत हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 08:38 IST
Bihar Weather: बिहार के कितने जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट? पिछले 24 घंटे में वज्रपात से 17 लोगों की मौत #CityStates #Patna #Bihar #Gaya #Purnea #Bhagalpur #Munger #Saran #Muzaffarpur #Kosi #SubahSamachar
