Kurukshetra News: खड़े ट्रक से बाइक टकराई युवक की टूटी टांग

शाहाबाद। बिना चेतावनी संकेत के रोड के किनारे खड़े ट्रक से टकराने पर मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद देवेंद्र को पहले शाहाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उन्हें अंबाला के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने राजकुमार की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। स्टेशन माजरी निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल की शाम वह और उसका बेटा देवेंद्र कुमार (29) अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर रिश्तेदारी में कुरुक्षेत्र जा रहे थे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 03:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: खड़े ट्रक से बाइक टकराई युवक की टूटी टांग #BikeCollidesWithAParkedTruck #BreaksYoungMan'sLeg #SubahSamachar