Gurugram News: 2.13 लाख जुर्माना राशि लंबित पाए जाने पर बाइक इंपाउंड

गुरुग्राम। यातायात पुलिस द्वारा 90 दिन से अधिक समय तक चालान का जुर्माना जमा नहीं कराने पर वाहनों को जब्त किया जा रहा है। 2.13 लाख रुपये जुर्माना राशि लंबित पाए जाने पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के तहत एक बाइक को इंपाउंड किया है। जांच के दौरान बाइक पर 51 चालान लंबित पाए गए। पटौदी चौक पर जोनल अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ नियमित वाहन जांच अभियान चला रहे थे। जांच के दौरान एक बाइक को रोककर उसके दस्तावेज दिखाने को कहा गया। परंतु चालक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस द्वारा जांच करने पर पता चला कि बाइक पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत 51 चालान लंबित हैं। इन चालानों की जुर्माना राशि 2.13 लाख रुपये है। इनमें अधिकांश चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने, पिलियन राइडर बिना हेलमेट और बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट के चालान कटे हुए हैं। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि लंबित चालानों के कारण नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बाइक को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया गया। यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 20:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: 2.13 लाख जुर्माना राशि लंबित पाए जाने पर बाइक इंपाउंड #BikeImpoundedAfterPenaltyAmountOfRs2.13LakhWasFoundPending #SubahSamachar