Kushinagar News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
कसया। नगर के नहर बाईपास मार्ग पर बुधवार को हादसे में बाइक सवार सखवनिया बुजुर्ग निवासी देवेंद्र सिंह (30) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग के देवेंद्र सिंह पुत्र अवधेश सिंह पडरौना कोतवाली के छावनी में रहते थे। किसी कार्य से कसया जा रहे थे। नहर बाईपास मार्ग पर परसौनी गांव के समीप किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 02:52 IST
Kushinagar News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत #KushinagarNews #SubahSamachar
