Pratapgarh News: सड़क हादसे बाइक सवार की मौत
देल्हूपुर थाना क्षेत्र के उगई बाजार के समीप मंगलवार को दो बाइको में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली देहात क्षेत्र के बकुलाही मेहेरी निवासी रमेश वर्मा (32) बाइक से उगई बाजार गया था। लौटते समय उगई बाजार के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में रमेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में घायल दूसरे युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 22:11 IST
Pratapgarh News: सड़क हादसे बाइक सवार की मौत #PratapgarhNews #SubahSamachar
