Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल

यमुनानगर। थाना जठलाना क्षेत्र में इंडियन पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। मारूपुर निवासी अनिल कुमार छह अप्रैल की रात करीब आठ बजे काम से लौट रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मामले में अनिल के भाई ईश्वर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 03:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल #BikeRiderInjuredInTractorCollision #SubahSamachar