Faridabad News: सीआईए ने 6 बाइक व एक स्कूटी की बरामद, चोर गिरफ्तार

हथीन।वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) स्टाफ टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। हथीन प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि 4 मार्च को एवीटी स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम हथीन बाईपास रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि देव नाम का युवक चोरी की बाइक लेकर उसे बेचने के इरादे से हथीन की ओर आ रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी के कब्जे से बरामद बाइक 31 दिसंबर 2025 को पलवल के रामनगर स्थित अमेजन ऑफिस के सामने से चोरी हुई थी। इस संबंध में थाना कैंप पलवल में कमल यादव की शिकायत पर केस नंबर 855 दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके पास से चोरी की पांच अन्य बाइकें (एक इंजन सहित) और एक स्कूटी भी बरामद की गई है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 16:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Bike theif arrested



Faridabad News: सीआईए ने 6 बाइक व एक स्कूटी की बरामद, चोर गिरफ्तार #BikeTheifArrested #SubahSamachar