UP: BJP की स्टीकर लगी स्कॉर्पियो के धक्के से मजदूर की मौत, NH पर चक्काजाम; तिरपाल लगाकर प्रदर्शन करते रहे लोग
UP Accident: जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर रविवार की सुबह भाजपा का स्टीकर लगी स्कॉर्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने लगभग 45 मिनट तक सड़क पर हंगामा किया। पुलिस के समझाने-बुझाने पर एक लेन छोड़कर दूसरे लेन पर जाम कर दिया। शव लेकर हाईवे की एक लेन पर प्रदर्शनकारी भीषण गर्मी में 44 डिग्री सेल्सियस के तापमान में बैठे रहे। तिरपाल लगाकर बैठे प्रदर्शनकारियों को समझाने में पुलिस के पसीनें छूट गए। किसी तरह 7 घंटे मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारी मानें और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पाई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 11:07 IST
UP: BJP की स्टीकर लगी स्कॉर्पियो के धक्के से मजदूर की मौत, NH पर चक्काजाम; तिरपाल लगाकर प्रदर्शन करते रहे लोग #CityStates #Varanasi #Jaunpur #RoadAccident #Bjp #Scorpio #JaunpurPolice #JaunpurNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
